बिज़नेस
बाजार में जबरदस्त गिरावट , सेंसेक्स 268 अंक टूटा
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2018 12:02:52 PMनई दिल्ली। आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ की है। आज सेंसेक्स जहां 268.42 टूट कर खुला है। वहीं, निफ्टी भी 11400 के नीचे आ गया है। आज सेंसेक्स ने 268.42 अंकों की गिरावट के साथ 37600.81 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है। वहीं, निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है।
निफ्टी 73.80 अंक गिर कर 11355.70 के स्तर पर खुला है। शुरुआती कारोबार में 347 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ, 846 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। वहीं, 71 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।