ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी रूपयो के साथ किया गिरफ्ताररक्सौल में गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजनभारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध बगलादेशी गिरफ्तारमोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 से शुरू होगी पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना, 140 जातियों को मिलेगा लाभमोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजनविश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्चयूजीसी ने कहा- डिग्री व प्रोविजनल प्रमाणपत्रों पर आधार नम्बर छापने की अनुमति नहींविकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी
बिहार
आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने मोबाइल हेल्थ क्लिनिक का उत्तर प्रदेश में किया शुभारम्भ
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2023 9:58:58 PM
आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने मोबाइल हेल्थ क्लिनिक का उत्तर प्रदेश में किया शुभारम्भ

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। आयुष्मान भारत फाउंडेशन के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट आयुष्मान मोबाइल हेल्थ क्लिनिक का वाराणसी के अस्सी घाट से हुआ शुभारम्भ। उक्त जानकारी फाउंडेशन के डॉ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता ने दी।

 
 
 
 
 
उन्होंने बताया कि संगठन के संस्थापक अमरनाथ द्विवेदी के साथ बाबा विश्वनाथ जी का पूजन अर्चन कर परियोजना का शुभारम्भ किया गया है। उसके बाद मोबाइल हेल्थ क्लिनिक अस्सी घाट पहुंच कर घाट पर उपस्थित साधु-संतो एवम  अन्य लोगो को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया और अवश्यकता अनुसार दवा का वितरित किया गया। 
 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने चिकत्सकों को अपनी शुभकामना देते हुए इस परियोजना की सफलता की कामना की। 
 
डॉ आर के गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घाट पर लोगो की सेवा करने का बिशेष अनुभव रहा और ऐसे हीं हम सभी को जनता के बीच खुद जाना चाहिए।
 
 
 
 
 
बिहार प्रदेश अध्यक्ष, निदेशक महर्षि बाल्मीकि पैरामेडिकल कालेज मोतिहारी के डॉ कुमार राजकिरण ने कहा कि मोबाइल हेल्थ क्लिनिक की निःशुल्क सेवा मिल का पत्थर साबित होगा। 
 
 
 
 
 
 
संस्थापक अमरनाथ द्विवेदी ने कहा कि हमसब इस क्लिनिक को लेकर संगठन के सभी सक्रिय जिलों में जायेंगे और यथासंभव, समाज के कल्याण हेतु बेहतर कार्य करेंगे। यह क्लिनिक वाराणसी, उत्तर प्रदेश से प्रारम्भ हुआ है और बिहार होते हुए मध्य प्रदेश तक जायेही। 
 
कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी,  जिला प्रभारी सुमित सिंह, रोहन पाण्डेय, राजन ठाकुर, राजू गुप्ता, वाराणसी के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 
 
 
 
 
 
डॉ गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में वाराणसी से गोलू उपाध्याय का बिशेष सहयोग मिला है।  क्लिनिक का नेतृत्व अतुल पाण्डेय, धनंजय जायसवाल, अवध बिहारी गिरी, सोनू कुमार सोनी, कपीश तिवारी, अमित श्रीवास्तव, शशांक मणि त्रिपाठी, सागर मोदनवाल, रविकांत तिवारी, विवेक कुमार, शिवम् चौबे, मनोज बुंदेला और विक्रम चावड़ा कर रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS