ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बीजेपी की सांगठनिक जिला रक्सौल के कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित बैठक
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2023 10:32:39 PM
बीजेपी की सांगठनिक जिला रक्सौल के कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित बैठक

रक्सौल अनिल कुमार। स्थानीय आर्य समाज संस्था के प्रांगण में बीजेपी की सांगठनिक जिला रक्सौल के कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 75 करोड़ घरों में केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 50 करोड़ लोगो के पास आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रहे है, जो 5 लाख तक का मुफ्त में ईलाज करा रहे है। देश मे 14 करोड़ लोगों के बीच शौचालय बनवाने हेतु राशि उपलब्ध कराया गया। 

 
 
 
 
 
 
18 करोड़ लोगों को बिना बैंक गारंटी के मुद्रा योजना के तहत लोन दिया गया है। 7 करोड़ लोगों को नये आवास योजना दी गई है। वही गांव-गांव में गरीबों को गैस सिलेंडर बांटा गया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, कार्यकारणी समिति के प्रदेश सदस्य अखिलेश गुप्ता, स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, भाजयुमो महामंत्री ई. जीतेन्द्र कुमार, राजकुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रवीर रंजन, कमलेश कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS