ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
15 वर्षीय हर्षिता भारती की दूसरी अंग्रेजी पुस्तक 'एप्रीका-बी' का हुआ लोकार्पण
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2022 10:18:02 PM
15 वर्षीय हर्षिता भारती की दूसरी अंग्रेजी पुस्तक 'एप्रीका-बी' का हुआ लोकार्पण

•यूथ होस्टल्स एसोसिएशन  ने सदस्यता दे कर किया सम्मानित।

 
 
पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। हर्षिता भारती ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी की दूसरी पुस्तक 'एप्रीका-बी' लिखकर पटना ही नहीं बिहार राज्य को गौरवांवित किया है। इससे पूर्व  कोरोना काल में ही उसने पहली पुस्तक 'द डेविल इन यू' लिखी थी जिसने खूब धूम मचाई थी। यह पुस्तक अमेजन और गूगल पर उपलब्ध है। 
 
 
 
 
सगुना स्थित एक निजी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीआईबी (प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो), पटना के सहायक निदेशक संजय कुमार द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होने नवोदित लेखिका हर्षिता भारती को उभरती प्रतिभा बताते हुए शुभकामनाए दी और पुस्तक की हिन्दी अनुवाद की इच्छा व्यक्त की  और कहा कि पुस्तक की हिन्दी अनुवाद होने पर इस पुस्तक का संदेश जन - जन तक पहुंच सकेगा। 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर यूथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया,बिहार राज्य शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर ने कहा कि हर्षिता कम उम्र में दो-दो पुस्तकों की लेखिका बन कर जो उपलब्धियां पाई है, संगठन की ओर से बधाई देने के साथ-साथ यूथ होस्टल्स इसे एसोसिएशन की सदस्यता दे कर सम्मानित कर रही है।  
 
 
 
 
 
वहीं हर्षिता ने बताया कि "हर्षिता भारती" पेन नाम (एप्रीका - बी) द्वारा लिखी द्वितीय पुस्तक "  ए सन सो ब्राइट जो कि एक अंग्रेजी कविता के रूप में लिखी एक कहानी है इसमें प्यार, दुख एवं अफसोस का नायिका के जीवन का सजीवता से वर्णन किया गया है। लौक्सले हाल पब्लिशर्स द्वारा इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। हर्षिता बताती हैं कि उन्होंने लिखने की शुरुआत हॉबी के तौर पर की थी। 
 
उक्त अवसर पर हर्षिता के पिता रेलवे इंजीनियर राज कुमार भारती, मां सविता भारती, पूर्व पुलिस अधीक्षक सुधाकर श्याम किशोर, मेंटर निशांत सर, नरेन्द्र कुमार, राहुल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS