बिहार
रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के पूत्र शैलेश सिन्हा का निधन, शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2022 11:25:12 PMरक्सौल। अनिल कुमार। रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के पूत्र शैलेश कुमार सिन्हा के दिल्ली के किसी निजी अस्पताल में निधन से पुरे रक्सौल में शोक की लहर दौड़ गयी है।
इसकी सूचना पर सांसद सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जयसवाल,बेतिया मोतिहारी विधायक सहित कई नेताओं ने विधायक के हरैया स्थित आवास पर पहूंच कर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने के प्रति सहानुभूति प्रदान किया और सांत्वना दिया और गहरा शोक प्रकट किया।इस अवसर पर शोक प्रकट करने वालों में भाजपा के सभी कार्यकर्ता समाजसेवी,ब्यापारी और जनप्रतिनिधी भी उपस्थित थे।