बिहार
रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पार्षद सदस्यों का नामांकन हुआ प्रारंभ
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2021 9:35:50 PMरक्सौल। अनिल कुमार। अनुमंडल कार्यालय में कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच जिला पार्षद सदस्यों का नामांकन प्रारंभ हुआ। रक्सौल अनुमंडल अन्तर्गत छौड़ादानो प्रादेशिक क्षेत्र संख्या 24 से तीन प्रत्याशियों ने जिला पार्षद सदस्य के लिए नामांकन किया।
छौड़ादानो के महुआवा निवासी रामाज्ञा शाह,दरपा थाना के पिपरा निवासी रामकृपाल ठाकुर और तिनकोनी निवासी रामेश्वर पंडीत ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 24 छौड़ादानो से नामांकन किया।जबकि क्षेत्र संख्या 25 से एक भि नामांकन नही हुआ। इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी सूश्री आरती ने दिया।