बिहार
शादी के लिए आभूषण खरीदकर घर लौट रहे थे, मोतिहारी के हरसिद्धि में चाकू मार ढाई लाख के गहने लूटे
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा गांव के पास सोमवार की शाम चाकू मार कर बदमाशों ने करीब ढाई लाख के आभूषण लूट लिए। चाकू से घायल कनछेदवा निवासी बसंत ठाकुर को मोतिहारी के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बसंत ठाकुर अपने ग्रामीण सूरज के साथ हरसिद्धि बाजार आए थे। सूरज के घर में शादी है। जिसके लिए सूरज ने आभूषण की खरीदारी की थी। बसंत ठाकुर और सूरज गहने खरीदकर अपने गांव कनछेदवा के लिए चल दिए। गांव के पास 6 लोग घात लगाए थे। उन्होंने दोनों लोगों पर चाकूओं से हमला बोल दिए। जिसमें बसंत ठाकुर घायल हो गए। घायल करने के बाद 2 लाख 43 हजार 8 सौ 33 रुपए का आभूषण लूट कर फरार हो गए।