बिहार
मोतिहारी के राजा बाजार में पिस्टल लहराते एक को पुलिस ने पकड़ा, गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। शहर के राजा बाजार में पुलिस ने विनोद सहनी नामक युवक को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि विनोद सहनी उर्फ सैफ सहनी पिस्टल लहराकर दहशत फैला रहा था। तभी इसे गिरफ्तार किया गया।
नगर पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोई युवक राजा बाजार ओवर ब्रिज के पास पिस्टल लहराकर दहशत फैला रहा है। पुलिस तत्काल वहां पहुंची तो ओवर ब्रिज के पास सेंट्रल बैंक लुठाहा के सामने विनोद सहनी को दबोच लिया गया।