बिहार
मोतिहारी की उत्तरी ढेकहां पंचायत के पैक्स अघ्यक्ष को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी, घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। मुफस्सिल थाने की उत्तरी ढेकहां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। घायल फैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा को इलाज शहर के रहमानिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सोमवार की शाम अपराधियों ने गोली मारी है। बताया गया है कि उन्हें सीने में गोली लगी है।
मुफस्सिल थाना पुलिस के हवाले से बताया गया है कि वे आज शाम वे अपने गांव के बगल में स्थित अपनी चिमनी भट्ठे पर गए हुए थे। चिमनी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनको घेरकर गोली मार दी। गोली लगने की खबर के बाद उनके परिजन उन्हें मोतिहारी इलाज के लिए लेकर आए हैं।