बिहार
रक्सौल: पुरेन्दरा पंचायत के मुखिया ने हथियार से प्रहार कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से किया घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2020 9:26:06 PMरक्सौल। अनिल कुमार। भेलाही के आनन्दीगंज के अम्बेदकर बस्ती निवासी बिकास मित्र रामसिहासन राम के भतिजा चंदन राम को पुरेन्दरा पंचायत के मुखिया आलोक नट द्वारा हथियार प्रहार कर गंभीर रुप से घायल करने की घटना के विरोध में आक्रोशित अम्बेदकर बस्ती के लोगों ने लाठी डंडे से मुखिया की धुनाई कर दी। जिसके बाद भागकर मुखिया ने जांन बंचाया।
घटना के कारण के बारे मे पीड़ित बिकास मित्र रामसिंहासन राम ने बताया कि शौचालय मरम्मत के लिए मिलने वाला राशि 50 हजार के लिए मुखिया लाभार्थी के घर घर जाकर पन्द्रह सौ रुपया वसुली कर रहे थे। जिसके बाद लाभार्थियों ने बिकास मित्र को फोन कर कहा कि हमलोगों से मुखिया जबरन पैसा मांग रहे है लेकिन हमलोग पैसा नही देगें।तब बिकास मित्र ने कहा कि ठीक है आपलोग पैसा नही दिजिए।जिसके बाद मुखिया ने बिकास मित्र रामसिहांसन के घर पहूंचकर उनके साथ मारपीट करने लगा उसी दौरान बीच बंचाव करने आए बिकास मित्र रामसिंहासन का भतिजा चंदन पर मुखिया आलोक ने हथियार प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना का रक्सौल पीएचसी में इन्जयूरी बनने के बाद भी भेलाही थाना द्वारा मामला दर्ज नही कर थाना प्रभारी द्वारा पंचायती करने का दबाब पीड़ीत पर बनाकर मामला रफा दफा करने का प्रयास जारी है। उसके बाद पीड़ित परिजन न्याय का गुहार लगाने एसडीपीओ सागर से मिलने गए मगर एसडीपीओ से मुलाकात नही हुआ। इस बाबत भेलाही थाना प्रभारी संतोष कुमार से सम्पर्क करने का प्रयास कियागया मगर मोबाइल का स्वीच ऑफ पाया गया।