ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रक्सौल: गुड्डू सिंह को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के दानापुर का सदस्य मनोनीत किया गया
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2020 6:15:46 PM
रक्सौल: गुड्डू सिंह को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के दानापुर का सदस्य मनोनीत किया गया

रक्सौल। अनिल कुमार। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, दानापुर का सदस्य मनोनीत किया गया है।उक्त मनोनयन भारत के रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा विशेष हित में  सदस्य नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 30 सितंबर 2021 तक होगा। उनके मनोनयन पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने  भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुड्डू सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गुड्डू सिंह कर्मठता, त्याग और समर्पण के एक मिशाल हैं।उनके मनोनयन से पूरे रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई  ।भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई0 जितेंद्र कुमार ने कहा है कि गुड्डू भाई सबों के चहेता हैं। उनके मनोनयन से युवा वर्ग में उत्साह का संचार हुआ है।  





भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सम्मान सिर्फ उनका ही नहीं है बल्कि रक्सौल विधानसभा के युवा वर्ग का सम्मान है । उन्होंने क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमसबों का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य सदैव किया है। गुड्डू सिंह को बधाई देने वालों में सांसद डॉ0 संजय जायसवाल, जिला अध्यक्ष वरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत ,महामंत्री प्रदीप सर्राफ, अशोक पांडेय, गणेश यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद, जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय भगत, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ0 शंकर ठाकुर, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रबीन्द्र कुमार सिंह,उदय कुमार सिंह, डॉ0 अनिल कुमार, प्रो0 प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, ई0 प्रवीर रंजन, राम शर्मा, प्रभात वर्णवाल, प्रेम गुप्ता, मदन पटेल, विजय कुशवाहा, पिंटू गिरी, राकेश वर्मा ,अभिषेक वर्णवाल, संजय पटेल आदि ने बधाई दी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS