बिहार
पूर्वी चंपारण: लगातार हो रही बारिश से जलस्तर में वृद्धि, डीएम व एसपी ने पताही के पंचायतों का लिया जायजा
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2020 8:52:18 PMमोतिहारी/पताही। माधुरी रंजन।पताही नेपाल के तराई क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्र में रुक रुक कर लगातार हो रही वर्षा से बागमती नदी वं लाल बकेया नदी शनिवार को जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है।
जिससे प्रखंड क्षेत्र के देवापुर , जिहुली,पदूमकेर सहित दर्जनों गांव में पानी प्रवेश कर गया। बागमती नदी लाल बकेया नदी में जलस्तर में हो रही तेजी से जल वृद्धि को देखते हुए जिला अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक वं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने देवापुर गांव के समीप बागमती नदी वं लाल बकेया घाट सहित प्रखंड क्षेत्र के कोई पंचायतों का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बचने की अपील किये। मौके पर अंचलाधिकारी रोहित कुमार थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद वं भूमि सुधारक पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।