बिहार
समस्तीपुर : बेखौफ अपराधियों ने घर में घुस युवक को गोली मार की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2020 10:19:26 AMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने पॉस इलाके में सरेआम एक युवक को गोली मार हत्या कर दी। अपराधी इस तरह बेखौफ थे कि गोली से जख्मी युवक जान बचाने के एक घर मे घुस किचेन में छुप गया। लेकिन अपराधियों ने भीड़ भाड़ वाले इलाका होने के बावजूद घर मे घुस युवक को गोली मार दी। जिससे युवक की मौत हो गयी। घटना गुरुवार देर शाम समस्तीपुर शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक की है। मृतक मुसरीघरारी थाना के सलेमपुर गांव का मनमोहन झा बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक पर गुरुवार देर शाम बाइक सवार अपराधियो ने मनमोहन झा को गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के समय मनमोहन किसी मित्र के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उसे घेर कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद वह बाइक से भागने लगा। इसी क्रम में एक घर का दरवाजा खुला देख जख्मी युवक बाइक छोड़ घर मे घुस गया। इसके बाद भी अपराधियों ने घर मे घुस गया और किचेन में छिपे युवक को गोली मार हत्या कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि गोली मार हत्या हुई है। मृतक युवक मुसरीघरारी थाना का मनमोहन झा है। घटना का कारण जांच के बाद पता चलेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।