ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के कल्याणपुर में पूर्व प्रमुख के पति की रड व चाकू से गोदकर हत्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के छोटे भाई जेपी अस्थाना भी गंभीर घायल
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2020 11:00:00 PM
मोतिहारी के कल्याणपुर में पूर्व प्रमुख के पति की रड व चाकू से गोदकर हत्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के छोटे भाई जेपी अस्थाना भी गंभीर घायल

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के कल्याणपुर में बदमाशों ने शनिवार की देर रात पीपरा खेम हाइ स्कूल के समीप पूर्व प्रमुख यशोदा देवी के पति जितेंद्र चौधरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं, मोतिहारी जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के छोटे भाई जेपी अस्थाना, ड्राइवर सहित करीब एक दर्जन लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें जितेन्द्र चौधरी की बाइक पर सवार प्रतीक प्रसाद व जेपी अस्थाना की रेनो क्विड गाड़ी पर सवार 5 लोगा गंभीर घायल हुए हैं।


घटना के सही कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। कुछ लोग यह आशंका जता रहे हैं कि घटना की वजह राजनितिक प्रतिद्वंद्वता हो सकती है। 

 

 तीन बाइक व एक क्विड कार पर सवार ये सभी लोग पीपरा खेम पंचायत के कोइरगांवा से हनुमान आराधना का भोज खाकर बीती देर रात को लौट रहे थे। पूर्व प्रमुख के पति जितेन्द्र चौधरी के साथ बाइक पर प्रतीक प्रसाद सवार थे। जबकि जेपी अस्थाना क्विड गाड़ी पर ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। भाजपा के मोतिहारी जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थान के छोटे भाई जेपी अस्थाना पीपरा खेम पंचायत की मुखिया प्रियंका सिन्हा के पति हैं। इस हमले का आरोप पूर्व मुखिया सहित 20 लोगों पर लगाया गया है।


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। चकिया डीएसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। रविवार को दुकाने बंद रहीं। केसरिया व कल्याणपुर के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ कैंप कर रहे हैं।

 

मृतक-

1 पूर्व प्रमुख के पति- जितेन्द्र चौधरी

इनकी बाइक पर प्रतीक प्रसाद सवार थे। जो गंभीर रूप से घायल हैं।

 

घायलों के नाम-

1. जेपी अस्थाना- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के छोटे भाई हैं

2. राजेश कुमार ठाकुर- क्विड गाड़ी को ड्राइव कर रहे थे

3. अजय प्रसाद

4. रुस्तम कुमार

5.संतोष सिंह ये सभी पांच लोग क्विड गाड़ी पर सवार थे

6. प्रतीक प्रसाद- ये पूर्व प्रमुख की बाइक पर सवार थे, इन्हें गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।
 

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग पीपरा खेम पंचायत के कोइरगांवा से कृष्णा दास व प्रभुदास के घर से हनुमान आराधना में शामिल होकर भोज खाने के बाद लौट रहे थे।  तभी रास्ते में पीपरा खेम हाई स्कूल के पास करीब तीन दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। चाकू व रड से हमला कर दिया। जिसमें पूर्व प्रमुख के पति जितेन्द्र चौधरी की चाकू से रड की गंभीर जख्म से मौत हो गई। जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

 प्रकाश अस्थाना के छोटे भाई जेपी अस्थाना व ड्राइवर सहित अन्य पांच लोगों का इलाज मोतिहारी में चल रहा है। जबकि प्रतीक प्रसाद जो जितेन्द्र चौधरी की बाइक पर सवार थे उन्हें गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार हनुमान आराधना से लौटते समय जेपी अस्थाना क्विड कार पर सवार थे। उनके साथ गाड़ी के ड्राइवर राजेश कुमार ठाकुर, अजय प्रसाद, रुस्तम कुमार व संतोष सिंह सवार थे। इस हमले में वे सभी घायल हो गए हैं। इन्हें मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। जबकि जितेन्द्र चौधरी की बाइक पर सवार प्रतीक प्रसाद गंभीर रूप से घायल बताए गए है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।
 
घायल जेपी अस्थाना ने की 20 लोगों पर नामजद प्राथमिकी-
भाजपा अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के छोटे भाई मुखिया के पति जेपी अस्थाना ने इस मामले में पूर्व मुखिया रमेश कुमार उर्फ रत्नेश प्रसाद, चुन्नू पाण्डेय, जीतू दास व धर्मेद्र दास सहित 20 लोगों को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 हत्या को लेकर नरायणपुर बाजार के सभी व्यवसायी आपनी दुकाने बंद कर दी है। वही धटना स्थल पर चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ केसरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार पीपरा खेम में कैंप कर रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS