ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुखिया छबिला सिंह पर गोलीबारी से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की, एमएलसी बब्लू गुप्ता के साथ मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज एसपी से मिले
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2020 11:00:00 PM
मुखिया छबिला सिंह पर गोलीबारी से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की, एमएलसी बब्लू गुप्ता के साथ मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज एसपी से मिले

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण की बंजरिया पंचायत के मुखिया कुंअर सिंह उर्फ छबिला को गोलीमार घायल करने के मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित कर कई थाना क्षेत्रों में रेड की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

 

वहीं इस घटना से अक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह सिंघिया गुमटी के पास दो घंटे तक मोतिहारी-छपवा रोड को जाम कर दिया।

 

दूसरी तरफ एमएलसी बब्लू गुप्ता के नेत‍ृत्व में मुखिया संघ के अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह के साथ एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिलकर अपराधियों की शीध्र गिरफ्तारी की मांग की है।

 

यहां बता दे कि बुधवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया छबिला सिंह को बापूधाम स्टेशन रैक प्वाइंट के पास गोली मार दी थी। उन्हें पेट में गोली लगी है। उन्हें रमानिया में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने गोली कांड में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ में लगी है। एसपी नवीन चंद्र झा ने डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है। इस टीम ने रघुनाथपुर, बंजरिया, तुरकौलिया व हरसिद्धि में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की है।

 

एमएलसी बब्लू गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अभय शर्मा, फैजुल रहमान, व अतुल कुमार सिंह के साथ शुक्रवार को एसपी नवीन चन्द्र झा से मिलकर इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। प्रतिनिधिमंडल ने अपराधियों की शीध्र गिरफ्तारी की मांग की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS