बिहार
भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में रक्सौल संगठन जिला के सभी अध्यक्षों की हुई बैठक
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2020 10:21:46 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में रक्सौल संगठन जिला के सभी अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने की। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने आगामी 7 जून को देश के गृह मंत्री अमीत साह के द्वारा बिहार में की जाने वाली वर्चुअल रैली को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी।
विधायक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि 11 प्रमुख स्थानो के अतिरिक्त सभी बूथ पर इसको सुनने की व्यवस्था की जायेगी। इस दौरान सभी बूथ पर लोगों को इस रैली के सुनने और देखने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में प्रो. अवधेश कुमार सिंह, सूभाषचंद्र सिंह, नन्हे श्रीवास्तव, संजीव सागर, विपीन मिश्र, संजय पटेल, बबन सिंह, कुंदन सिंह, भैरव गुप्ता, ओम ठाकुर, राकेश कुशवाहा, हृदेश चौरसिया, यमुना प्रसाद, नितेश पटेल, सहित कई मौजूद थे।