बिहार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीमा पर तैनात जवानों सहित कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2020 10:19:22 PMरक्सौल। अनिल कुमार। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पूरे विश्व मे मनाया जाता है।इसी को लेकर 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और इनके समवाय सीमा चौकियों में बृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके तहत 500 से अधिक बाल बृक्ष लगाएं गए जिसमे मुख्यतः नीम, सागवान,अर्जुन,सिसम,बरगद इत्यादि बाल बृक्ष थे।विश्व पर्यावरण दिवस की सुरुआत प्रियवर्त शर्मा कमांडेन्ट वाहिनी एसएसबी ने पनटोका कैंप में 120 से अधिक बृक्ष लगाकर किया। और सभी को मत्स्य पुराण के सूत्र जो बृक्षों की महत्ता को दर्शाता है जो एक जलकुंड दस कुएं के समान है, एक तालाब दस् जलकुंड के बराबर है, एक पुत्र का दस तालाब जितना महत्व है, और एक बृक्ष का दस पुत्रो जितना महत्व है के बारे में सभी बलकर्मीयो को ब्यापक रूप से बताया और बृक्ष लगाने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर कमांडेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि यह बृक्षारोपण कार्यक्रम पूरे साल चलना है और सभी सीमा चौकियों में दस हजार बृक्ष लगाने का लक्ष्य है जिसके लिये सभी समवाय में नर्सरी भी तैयार की जा रही है साथ ही सभी को जागरूक करते हुए कहा कि हम सबने मिलकर यह ठाना है घर-घर मे पेड़ लगाना है।
वही देश के सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को हरी-भरी बनाने, नियमित वर्षा हेतु व प्रदूषण दूर करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 47 वी बटालियन सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने ई समवाय हवाई अड्डा व चिकनी मध्य विद्यालय में वृक्षारोपण कर लोगों को संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम सहायक कमांडेंट राजकुमार कुमावत के नेतृत्व में किया गया।