बिहार
झारखंड में बिहार सहित अन्य राज्यों से आनेवाली बस की एंट्री नहीं, निजी वाहनों को भी लेना होगा ई-पास
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2020 11:10:00 PM पटना। बिहार सहित अन्य राज्यों की बसों की एंट्री झारखंड में नहीं हो सकेगी। निजी वाहनों को भी झारखंड के लिए ई-पास निर्गत कराकर झारखंड जाना होगा।
झारखंड सरकार के परिवाहन सचिव के रवि ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। इस पत्र में यह भी जानकारी दी गई है कि प्राइवेट वाहनों को झारखंड में प्रवेश के लिए ई-पास की आवश्यकता होगी।