बिहार
रक्सौल के भेलाही बाजार में राशन नही मिलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2020 9:04:32 PMरक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड क्षेत्र के भेलाही बाजार में राशन नही मिलने से नाराज लोगों ने ग्राम विकास युवा समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में समिति के धनंजय कुमार गुप्ता, लक्षमण राम, विशाल कुमार गुप्ता, तबरेज, बिक्की, संदीप कुमार, राजालाल ठाकुर, हदीश दीवान, सुनेशर देवी, दुलारी देवी, शिवनाथ राम, मनोज पासवान हीरा पासवान, शोभा देवी सहित अन्य लोगो ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बहुत से घरों में भुखमरी का हालात है।
इस हालात में भी डीलर हम लोगों को राशन नही दें रहा है। हम सभी को उम्मीद थी कि अधिकारी आएंगे और हम लोगो की समस्या को सुनेंगे। परंतु अधिकारी के नही आने से लाभुक निराश होकर डीलर व अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस बाबत खाद आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का शिकायत मिला है। कल सुबह 10 बजे जा कर इस मामले की जांच करूंगा।