ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पूर्व केन्द्रीय कृषिमंत्री मोतिहारी सांसद लॉकडाउन में देशभर में फंसे सैकड़ों चंपारणवासियों को भोजन मुहैया करा रहे हैं
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2020 11:33:47 PM
पूर्व केन्द्रीय कृषिमंत्री मोतिहारी सांसद लॉकडाउन में देशभर में फंसे सैकड़ों चंपारणवासियों को भोजन मुहैया करा रहे हैं

पूर्व केन्दीय मंत्री सांसद राधामोहन सिंह। फाइल फोटो।

मोतिहारी। देशव्यापी लॉक डाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे पूर्वी चंपारण के सैकड़ों निवासियों को पूर्व केन्द्रीयमंत्री रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरपर्सन सांसद राधामोहन सिंह भोजन मुहैया करा रहे हैं।

देश के विभिन्न राज्यों स्थित शहरों के फंसे मोतिहारी के लोगों ने श्री सिंह से संपर्क स्थापित किया है। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई। फिर उन्होंने स्थानीय स्तर पर उनके लिए अनाज व भोजन की व्यवस्था कराई। इस तरह के करीब 5 सौ से अधिक लोग हैं जिन्हें सांसद श्री सिंह के कारण सहायता मिली है। उन्होंने तहेदिल से सांसद का आभार जताया उन्हें शुक्रिया अदा की। इतना ही नहीं श्री सिंह ने मोतिहारी स्थित उनके परिजन को आस्वस्त किया है कि उनके लोग सुरक्षित हैं। वे लगातार उनके कुशल-क्षेम की जानकारी भी ले रहे हैं।


           जिन लोगों के भोजन की व्यवस्था श्री सिंह द्वारा की गई है उनमें

1. खैरवा पूर्वी चंपारण निवासी मोहम्मद नासिर एवं अन्य10 लोग हैं। ये सभी वर्तमान में सीलमपुर, नई दिल्ली में हैं। 

2. पूर्वी चंपारण जिले के श्यामपुर,संग्रामपुर के रहने वाले राम पुकार सिंह एवं 50 अन्य व्यक्ति नरेला,नई दिल्ली में हैं।

3. कुआवां,चकिया के रहने वाले निखिल राज एवं एक अन्य व्यक्ति कल्याण पुरी,नई दिल्ली में हैं।

4. जिले के महारानी पिपरा निवासी अजय कुमार यादव एवं  21अन्य व्यक्ति हैं। 

5. भोपतपुर बाजिया के रहने वाले  शशिकांत प्रसाद एवं 50 अन्य व्यक्ति भरूच,गुजरात में हैं।

6. दोस्तीया बरवा के रहने वाले राजू कुमार यादव मोहाली पंजाब में हैं। 

7. पकड़ियाहरसिद्धि के निवासी जयप्रकाश छेत्री एवं 30 अन्य व्यक्ति विशाखापट्टनम एयरपोर्ट,आंध्र प्रदेश में हैं।

8. मानिकपुर,अरेराज निवासी राहुल कुमार राजेंद्र नगर,पटना में हैं।

9. घिउआढ़ार निवासी अनुज कुमार एवं 10 व्यक्ति चंडीगढ़ में हैं। 

10. नवादा,मच्छरगांवा निवासी शपवन कुमार एवं 150 अन्य व्यक्ति कालीकट,केरल में हैं।

11. बेलवा पंचायत तुरकौलिया निवासी रमेश गिरी ऑलपूरा,केरल में हैं। इसके अलावे भी कई लोग हैं जिन्हें सांसद श्री सिंह ने भोजन की व्यवस्था की है।

         

श्री सिंह द्वारा उक्त व्यक्तियों के भोजन की समुचित व्यवस्था अपने स्तर करते हुए उनके परिजनों को आश्वस्त किया है कि वे सुरक्षित हैं। इसलिये निश्चिंत रहें। श्री सिंह द्वारा उनका कुशल-क्षेम लगातार पूछा जा रहा है।

 उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS