बिहार
लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन, छठ व्रतियों ने खरना का प्रसाद किया ग्रहण
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2020 8:59:49 PMरक्सौल। अनिल कुमार। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं के द्वारा खरना का प्रसाद ग्रहण किया गया। कोरोना महामारी के बीच चैती छठ मना रहे व्रतियों को थोड़ी परेशानी तो रही है, लेकिन इससे उनके आस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आ रही है। यहीं कारण है कि लॉकडाउन के बाद भी व्रती महिलाओं के द्वारा छठ पूजा की तैयारी में कोई कमी नहीं की जा रही है। इस बार प्रशासन के द्वारा छठ पूजा को लेकर घाट पर लोगों को जाने से मना कर दिया गया है। जिसके बाद अधिकांश छठ व्रतियों के द्वारा घर पर ही छठी मइयां का पूजन करने का मन बनाया गया है।
छठ व्रती जयमंती देवी ने बताया कि जबसे वे छठ पूजा कर रही है, उनके लाइफ में पहला ऐसा समय आया है जब वे घर पर ही अर्घ्य देंगी। लेकिन छठी मइयां को जो मंजूर है वह हो रहा है और मैं छठी मइयां से प्रार्थना करती हूँ कि देश में आयी विपदा को जल्द समाप्त करें। जिससे की देश में शांति कायम हो सके।