ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन ,शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2020 7:20:40 AM
वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन ,शोक की लहर

नई दिल्ली वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का ईलाज के दौरान एम्स नई दिल्ली में शुक्रवार की शाम निधन हो गया। राजनैतिक जीवन में दो बार लोकसभा का सदस्य एवं एक बार बिहार सरकार में मंत्री रहे। उनके निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने व्यक्त शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक- संदेश में कहा है कि स्व महतो पार्टी के मजबूत नेता थे, उनकी मृत्यु से पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है। श्री सिंह ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, उनके आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस के लिए भगवान से प्रार्थना किया

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद थे। पिछले कुछ समय से बैजनाथ महतो बीमार चल रहे थे ।दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बैद्यनाथ प्रसाद महतो  पिछले 2 हफ्ते से दिल्ली एम्स में भर्ती थे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बैद्यनाथ प्रसाद महतो  को यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था हालांकि बाद में उन्हें कई तरह की बीमारियों ने जकड़ लिया । इसी महीने 12 तारीख को अचानक ज्यादा तबियत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए बैद्यनाथ प्रसाद महतो दिल्ली में ही मौजूद थे।


इसबार के चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने एक बड़ी जीत हासिल की थी। बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार शाशवत केदार को हराया था। उन्हें कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाशवत केदार को 2,48,044 मत प्राप्त हुए थे।



वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आता है। ये इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में पड़ता है। एनडीए की ओर से जेडीयू ने इस सीट से बैद्यनाथ प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया था, जबकि महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने शाश्वत केदार को टिकट दिया था।


बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट से बीजेपी के सतीश चंद्र दुबे ने जीत दर्ज की थी। सतीश चंद्र दुबे को 3 लाख 64 हजार 13 वोट हासिल हुए थे और कांग्रेस के पूर्णमासी राम को एक लाख 18 हजार वोटों से हराया था। 16 लोकसभा चुनाव में जब जेडीयू अकेले लड़ी थी। उस चुनाव में भी वैद्यनाथ प्रसाद महतो जी पार्टी के उम्मीदवार थे।लेकिन उस समय यह तीसरे नंबर पर रहे थे। उनको 81 हजार 612 वोट हासिल हुए थे।


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS