बिहार
पश्चिमी चम्पारण के सिकटा से एसएसबी ने पचास किलो चरस के साथ दो तस्कर को दबोचा
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2020 8:19:53 PMबेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के स्थानीय बस स्टैंड के पास सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 47 वी वाहिनी के जवानों ने पचास किलो चरस के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। जिसका मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 12.5 करोड़ रुपया बताया गया है। जप्त चरस के 100 बंडलों को स्कार्पियो गाडी से तीन बड़े बैगो में रखकर व छिपाकर नेपाल से भारत लाने के क्रम में सिकटा बस स्टैंड के पास से सशस्त्र सीमा बल एसएसबी टीम ने दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए
1. अजय कुमार ,उम्र- 34 वर्ष, पुत्र-पारस नाथ प्रसाद
2. राजन कुमार सिंह , उम्र- 22 वर्ष, पुत्र- स्व० अरुण सिंह
दोनों युवक बिहार के छपरा जिला निवासी बताए गए हैं।47वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री राज कुमार खलखो ने बताया की चरस की तस्करी करने वाले नए-नए तरीको से मादक पदार्थो को आड़ में या वाहनों में छुपाकर नेपाल से भारत के अन्य शहरों में पहुँचाने वाले थे। परन्तु गुप्त सूचना के आधार पर 47 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पंटोका के विशेष कार्यवाही दल द्वारा तस्करो को चरस के साथ पकड़ने में कामयाब रहे । पकडे गए व्यक्तियों को कानूनी कार्यवाही को, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो , पटना को सौप दिया गया है।