बिहार
मोतिहारी के छतौनी में मेगा वैल्यू मॉल में घुस स्टाफ पर सरेआम चाकूओं से हमला- गंभीर घायल, हमले के आरोपी विशाल गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2020 11:10:00 PMमेगा वैल्यू के स्टाफ चाकू से घायल साहेब कुमार।
मोतिहारी। दुस्साह का आलम यह है कि दर्जनों लोगों के बीच अब किसी को चाकूमार घायल कर देना आश्चर्यजन नहीं माना जा रहा है। ऐसी ही घटना को भीड़भाड़ वाले इलाके छतौनी में अंजाम दिया गया। मेगा वेल्यूनामक मॉल में शनिवार की शाम करीब 4 बजे अचानक कुछलोग घुसकर गए। फिर गाली गलौज करते हुए स्टाफ को चाकूओं से गोदकर गंभीर घायल कर दिया गया।
हालांकि लोगों के सहयोग से चाकू से हमला करने के आरोपी विशाल कुमार को पकड़ लिया गया। लोगों ने उसे छतौनी पुलिस को सौंप दिया। विशाल कुमार मुफस्सिल थाना के बसतपुर बड़ा टोला रूपडीह का ही निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस कस्टडी में चाकू से घायल करने का आरोपी विशाल।
घायल स्टाफ मुस्सफिल थाना बसतपुर बड़ा टोला रूपडिह निवासी साहेब को आनन फानन में छतौनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी पीठ पर चाकू के कई वार किए गए हैं। फिर भी वह खतरे से बाहर बताया गया है।
इस मामले में मॉल के हेड कैशियर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी राजीव मिश्रा ने थाने को लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि आज शाम बसतपुर के ही विशाल कुमार व अन्य लोगों ने उनके साथी स्टाफ को चाकूमार कर घायल किया है।
हेड कैशियर मिश्रा ने बताया है उनके साथी स्टाफ साहेब कुमार ने पूर्व से चिंतित रहता था। उसने कई बार विशाल का नाम बताया था। कहा था कि वह उसकी बहन को तंग तबाह करता है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। वह बात भी सही निकली। उसने आज अपने साथियों के साथ आकर अचानक मॉल पर हमला बोल दिया और उन्हें चाकूमार घायल कर दिया।