ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2019 1:28:24 PM
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खेरबन गांव के गेहूं के खेत मे अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 जायजपट्टी निवासी उमेसी राम की पत्नी इंदु देवी (50) वर्ष के रूप में की गयी है। शव देख कर लोगों ने आशंका जतायी है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। परिजनों के अनुसार, मृतका इंदु देवी गुरुवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी।

 
 
लेकिन, देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन, मृतका का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह महिला का शव खेरबन गांव के वार्ड संख्या-3 में एक गेहूं के खेत से बरामद हुआ। वहीं, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार मिश्र, सब इंस्पेक्टर महानंद सोरेन एवं सुनील कुमार ने मामले की जांच की, तो महिला का कपड़ा भटगामा गांव के नगर परिषद द्वारा बनाये जा रहे अर्धनिर्मित डंपिंग घर से बरामद किया गया. आसपास के लोगों के अनुसार, महिला के साथ भटगामा में कुछ बदमाशों ने नशे में दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को खेरबन के सुनसान खेत में फेंक दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS