बिहार
रक्सौल में अनियंत्रित चार पहिया वाहन से एक व्यक्ति घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2019 6:51:35 PMरक्सौल। अनिल कुमार। अनियंत्रित चार पहिया वाहन से एक व्यक्ति हुआ घायल। शहर के मेन रोड में आश्रम रोड चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक अनियत्रिंत चारपहिया वाहन ने तेज रफ्तार के साथ ठोकर मार दी। सुबह के करीब 9 बजे आश्रम रोड चौक पर लोगों की काफी भीड़ थी चाय की दूकान से लेकर दैनिक काम करने वाले मजदूरो का जमावाड़ा लगा हुआ था।
इसी बीच रेलवे फाटक के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार जिसपर अभी नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था ने स्लैब में ठोकर मार दी। इस दौरान रक्सौल के आबकारी थाना में राज मिस्त्री का काम कर रहे संतोष कुमार नामक एक व्यक्ति घायल हो गये। जिनका इलाज नीजी क्लिनीक में कराया जा रहा है। वहीं ठोकर लगने के साथ ही कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी मच गयी थी।
वहीं घटना के तुरंत बाद गाड़ी में बैठा चालक व सवार लोग कार छोड़ कर भाग निकले। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसपर अवर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था पुअनि भोगेन्द्र कुमार,एएसआई गौतम गौतम आनंद ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।