बिहार
मोतिहारी के सुगौली में मध्यान्न भोजन बना रहे नव प्रयास एनजीओ केन्द्रीयकृत रसोई का बॉयलर ब्लास्ट, तीन के मरने की पुष्टि, तीन घायलों में एक पटना रेफर
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2019 12:43:32 PMमोतिहारी के सुगौली में मध्यन्न भोजन रसोई का बॉयलर ब्लास्ट, क्षत-विक्षत शव। फोटो देशवाणी।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के सुगौली में नव प्रयास नामक एनजीओ का केन्द्रीयकृत रसोई का बॉयलर शनिवार की सुबह ब्लास्ट कर गया। इस बिस्फोट में पांच मजदूरों सहित पांच लोगों की मरने की खबर आ रही है। जबकि प्रशासन ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक की स्थित काफी नाजुक है। जिसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।
लिहाजा इस दुर्घटना में मरने वालों की क्षत-विक्षत लाशों के अवशेष मिलें हैं। जिसमें पांच टांगें शामिल हैं। जिससे प्रशासन ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। अंचलाधिकारी ज्ञानप्रकाश के अनुसार घटनास्थल से शवों के बिखरे अवशेषों में पांच पैर मिलें हैं। जिससे उन्होंने तीन के मरने की बात कही।
नव प्रयास नामक एनजीओ को मध्यन्न भोजन योजना समिति द्वारा सगौली ब्लॉक अंतर्गत सरकारी स्कूलों में मिड डे मील सफ्लाई का टेंडर है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़ चार बजे इस इस एनजीओ का केन्दीयकृत किचेन में मिड डे मील बन रहा था। करीब 4.30 बजे इस रसोई का बॉयलर ब्लास्ट कर गया। धमाके की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन के लोगों ने यहां से क्षत-विक्षत शवों को बरामद किया और तीन घायलों को सगौली स्थित पीएचसी में भेजा गया। जिसमें दो घायलों का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। जबकि एक घायल की स्थिति को नाजुक देखते हुए उन्हें मोतिहारी रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों उन्हें पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों में पांच टांगें बरामद की हैं। शवों के टूकड़ों को मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
नव प्रयास एनजीओ का केन्दीयकृत रसोई सगौली के नगर पंचायत के वार्ड में मेन रोड के पास ही स्थित है।