ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2019 1:09:10 PM
राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार केसरी स्वर्गीय डा. श्रीकृष्ण सिंह को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डा. श्रीकृष्ण की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पटना में मुख्य सचिवालय के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के निकट आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व महासचिव राज्य नागरिक परिषद अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS