ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार में पांच विधानसभा व लोकसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर ये हैं प्रमुख उम्मीदवार
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2019 11:22:50 AM
बिहार में पांच विधानसभा व लोकसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

पटना। बिहार में कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच पांच विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, किशनगंज, दरौंदा व नाथनगर विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किये हैं। सभी जिला मुख्यालयों से मतदान कर्मियों को रविवार को ही बूथों पर रवाना कर दिया गया। पटना में मुख्य  निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष खोला गया है।
 
चुनावी तैयारी को देखते हुए सीइओ कार्यालय में ई-मेल  फैक्स कोषांग, एसएमएस  पोल मॉनीटरिंग कोषांग, इवीएम-वीवीपैट कोषांग और  मीडिया कोषांग का गठन  करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर  0612-2215978,  0612-2215877, 0612-2207509 और फैक्स नंबर 0612-2215611 पर मतदान से  संबंधित शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी। मतदान पर प्रभावी  नियंत्रण के लिए  53   बूथों से सीधे मतदान की लाइव वेबकास्टिंग की जायेगी। इन  बूथों पर होनेवाली  पल-पल की गतिविधियों को सीधे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  कार्यालय से देखा जायेगा।
 
सिमरी बख्तियारपुर  और बेलहर  विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे  से शाम चार बजे तक वोट  डाले जायेंगे, जबकि किशनगंज, दरौंदा  और नाथनगर  विधानसभा क्षेत्र  में सुबह सात बजे से शाम पांच  बजे तक मतदान चलेगा। वहीं, समस्तीपुर लोकसभा  क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम  चार बजे तक, जबकि हायाघाट, कल्याणपुर, वारिसनगर,  समस्तीपुर और रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात  बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे।
 
इन सीटों पर ये हैं प्रमुख उम्मीदवार
 बेलहर : लालधारी यादव (जदयू) रामदेव यादव (राजद)
नाथनगर: लक्ष्मीकांत मंडल (जदयू) राबिया खातून (राजद), अजय राय (हम)
सिमरी बख्तियारपुर : अरुण यादव (जदयू) जफर आलम (राजद)
दरौंदा: अजय कुमार सिंह (जदयू) उमेश कुमार सिंह (राजद) भरत सिंह (भाकपा) जयशंकर पंडित (माले)
किशनगंज: स्वीटी सिंह (भाजपा) सइदा बानो (कांग्रेस)  फिरोज आलम-(भाकपा)
समस्तीपुर लोकसभा : प्रिंसराज-(लोजपा) डाॅ अशोक कुमार (कांग्रेस)

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS