मोतिहारी
मोतिहारी में ट्रैफिक पुलिस को पिटते देख लोगों को अच्छा नहीं लगा
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2019 11:00:00 PMमोतिहारी। शहर के बलुआ ओवर ब्रिज पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक ट्रैफिक पुलिस की सरेआम पिटाई की। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों को काफी बुरा लग रहा है। इस वीडियाे में दिखाया गया है कि ट्रैफिक पेास्ट पर तैनात होमगार्ड जवान को को लोग पीट रहे हैं और जवान विवश व बेचारा बना हुआ है।
इस संबंध में पीड़ित होमगार्ड जवान वीरेन्द्र पाण्डेय ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि पिटाई से उनके कान से खून निकल आया। उन्होंने बताया है कि कार सवार लोगों को रांग साइड नहीं जाने दिया तो उनलोगों ने उनका ही डंडा छीनकर पिटाई की। पुलिस का कहना है कि फुटेज देखकर कार्रवाई की जा रही है।
बलुआ ओवर ब्रिज पर चांदमारी से कचहरी जाने को मनाही है। यह पुल केवल बलुआ गुमटी पर करनेवालों के लिए है। मतलब इस पुल से हॉपिटल रोड से कचहरी या चांदमारी की तरफ जा सकते है। कचहरी से चांदमारी या चांदमारी से कचही जाने के लिए यह पुल बना ही नहीं है। इसके लिए पुल के नीचे से रास्ता है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरअसल इस पुल से सभी तरफ के लोग आते-जाते थे। अब पुलिस डिवाडर लगाकर रोक रही है। बताया कि लोगों को जब गलत की आदत हो जाती है तो उसे सुधारने पर काफी विरोध होता है।