ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के बलुआ ओवर ब्रिज पर कार ने रांग साइड जाकर बाइक को मारी ठोकर, बाइक सवार पुल के नीचे गिरा, मौत, दूसरा घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2019 8:21:38 PM
मोतिहारी के बलुआ ओवर ब्रिज पर कार ने रांग साइड जाकर बाइक को मारी ठोकर, बाइक सवार पुल के नीचे गिरा, मौत, दूसरा घायल

मोतिहारी में बलुआ ओवर ब्रिज पर भीषण सड़क दुर्घटना। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी।

शहर के बलुआ ओवर ब्रिज पर गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो में एक पुल के नीचे गिर गए। जिनकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरे युवक को गंभीर स्थित में इलाज किया जा रहा है। मृतक मुसा साह बताए गए है। वे चांदमारी चौक स्थित आरके साउंड के प्रोपराइटर थे। जबकि घायल बंजरिया के चिलमनिया निवासी उपेन्द्र कुमार बताए गए हैं।

 

काले रंग की ह्यूंडई कार पर सवार तुरकौलिया थाना अंतर्गत सेमरा टोला निवासी शिक्षक जावेद अहमद बताए गए हैं। नगर थाना की पुलिस ने कार चालक शिक्षक जावेद को हिरासत में लिया है। इनकी कार पर एक बोर्ड लगा है। जिसपर किसी शिक्षक संघ का मीडिया प्रभारी लिखा हुआ है। 

बाइक को ठोकर मारने के बाद टेम्पो भी टकराया-
घटना आज अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। एक बाइक पर सवार मुसा साह और उपेन्द्र कुमार राजाबाजार की तरफ जा रहे थे। तभी राजाबाजर की तरफ से तेज गति से आ रही काले रंग की ह्यंडई कार ने रॉग साइड आकर बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं इसी बीच एक टेम्पो भी आकर इस कार से टकरा गया।
 
बाइक को मुसा साह ड्राइव कर रहे थे। जबकि उपेन्द्र कुमार पीछे बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद मुसा साह और उपेन्द्र करीब 10 फुट ऊपर गेंद की तरह उड़ गए। जिसमें उपेन्द्र  कार की बोनट पर गिरे। दुर्भाग्यवश मुसा पुल के नीचे की तरफ गिर गए।
मुसा साह रिटायर्ड पोस्ट ऑफिसकर्मी स्व. राजकुमार साह के पुत्र थे। 

 टक्कर इतनी तेज थी कि मुसा पुल के नीचे बलुआ दुर्गापूजा मंडप की तरफ गिर गए। इस दर्दनाक घटना को देखकर बलुआ चौक के लोग हथप्रभ हो गए। एक जोरदार धमाका हुआ और एक युवक पुल के नीचे गिरा। आनन-फानन में घायल मो मुसा और उपेन्द्र को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मो मुसा की स्थिति को देखते हुए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां मो मुसा की मौत इलाज के दौरान हो गई। 
 
घटना के घंटो बाद पुल पर लोग अपनी-अपनी गाड़ी खड़ी कर घटनास्थल को देख रहे थे। पुल से नीचे की तरफ झांक रहे थे। जबकि दुर्घनाग्रस्त बाइक, कार व टेंपो वहां से हटाया जा चुका था। हां वहां पर टेंपो का शीशा और बाइक का वाइजर व इंडिकेटर अवशेष देर शाम तक बिखरा हुआ देखा गया।
 
 
कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षक ने करीब 15 दिनो पूर्व ह्यूंडई की नई वर्ना कार खरीदी थी। पुल पर टेम्पो चालक ने कार के सामने जिग-जैग चलाकर कार को दिग्भ्रमित कर दिया। टेम्पो को बचाने में कार चालक घबड़ा गए और कार को पूरी तरह दाहिनी तरफ काट दी। जहां पहले से से तेज गति से बाइक पर सवार मूसा साह आ रहे थे। फिर कार के सामने आए गए और जोरदार टक्कर हो गई।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS