ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अनंत सिंह की तलाश में उनके समर्थकों और नजदीकी लोगों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी, नहीं हाथ लगा कुछ सुराग
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2019 1:02:45 PM
अनंत सिंह की तलाश में उनके समर्थकों और नजदीकी लोगों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी, नहीं हाथ लगा कुछ सुराग

मोकामा। बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर इन दिनों पुलिस कार्रवाई तेज होती जा रही है। पुलिस अनंत सिंह की तलाशी के लिए उनके समर्थकों और नजदीकी लोगों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। अनंत की तलाश के लिए पटना पुलिस की 10 अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

 
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पुलिस की कई टीमें अनंत सिंह की तलाश में लगी रही। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पटना में कोतवाली थाना के बंदर बगीचा में छापेमारी की गई। बाढ़ पुलिस के साथ विशेष टीम ने ये छापेमारी की लेकिन विधायक का कोई सुराग नहीं मिल सका। रेड के लिए पुलिस की टीम रात के करीब एक बजे पहुंची। पुलिस की इस छापेमारी से अनंत सिंह के समर्थकों में दहशत और हड़कंप मचा हुआ है।
 
पुलिस ने पटना के एक होटल में भी छापेमारी की। इस दौरान दानापुर और एसके पुरी पुलिस की टीम साथ थी। जिस होटल में पुलिस ने रेड किया है वो अनंत सिंह का ही बताया जा रहा है। बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक गांव नंदवा के घर से एके47 और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया जिसके चलते उनके खिलाफ युएपीए के तहत मामला दर्ज किया है।
 
शनिवार को पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन वह अपने सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे। इस पर अनंत सिंह ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि वह फरार नहीं हुए हैं। वह अपने बीमार दोस्त का हालचाल जानने उसके पास आए हुए हैं। बहुत जल्द वह पुलिस के सामने सरेंडर कर देंगे। साथ ही उन्होंने एके47 बरामदगी के मामले को लेकर खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS