ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन, राज्य में शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2019 11:54:58 AM
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन, राज्य में शोक की लहर

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि डॉ. मिश्र ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।   बिहार सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का निधन हो गया है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।

 
उल्लेखनीय है कि डॉ. जगन्नाथ मिश्र  बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। वह 1975 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रहे।
 
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में सीबीआइ की कोर्ट ने उन्हें चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए, जबकि 23 दिसंबर 2017 को उन्हें हर आरोप से बरी कर दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS