ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित, महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता 100 पर्सेंटाइल लाकर बने टॉपर
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2019 2:49:54 PM
जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित, महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता 100 पर्सेंटाइल लाकर बने टॉपर

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की ने आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस (जेईई एडवांस-2019) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं महिलाओं में शबनम सहाय शीर्ष पर हैं।

 
परीक्षा में कुल 38,705 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसमें कुल 33,349 लड़के और 5356 लड़कियां हैं। जेईई(एडवांस्ड) 2019 के दोनों पेपर-एक और दो में कुल 1,61,319 अभ्यर्थी बैठे थे। महाराष्ट्र में बल्लारपुर के कार्तिकेय गुप्ता चंद्रेश ने जेईई (एडवांस्ड) 2019 में कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में अव्वल हैं। उन्होंने 372 में से 346 अंक प्राप्त किए हैं।
 
कार्तिकेय के पिता चंद्रेश गुप्ता पेपर इंडस्ट्री में मैनेजर और मां पूनम गुप्ता गृहणी हैं। कार्तिकेय ने फिजिक्स में 113, कैमिस्ट्री में 112 और मैथ्स में 121 अंकों के साथ कुल 346 स्कोर किया है। परीक्षा में दूसरा स्थान इलाहाबाद के हिमांशु गौरव सिंह और तीसरा स्थान नई दिल्ली के अर्चित बुबना ने हासिल किया है। हिमांशु ने क्रमश: 115, 119 और 106 के साथ कुल 340 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर रहे दिल्ली के अर्जित बुबना ने क्रमश: 116, 112 और 107 के साथ कुल 335 अंक प्राप्त किए हैं।
 
वहीं अहमदाबाद के माधापुर की शबनम सहाय सीआरएल 10 के साथ महिलाओं में शीर्ष रैंक पर हैं। उन्होंने 372 में से 308 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें फिजिक्स में 104, कैमिस्ट्री में 104 और मैथ्स में 100 अंक मिले हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS