बिहार
न्यू जलपाई गुड़ी - नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2019 7:20:03 PM छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली न्यू जलपाईगुड़ी- नयी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन मंगलवार को निरस्त कर दिया गया। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 23 अप्रैल 2019 को न्यू जलपाई गुड़ी से प्रस्थान करने वाली 12523 न्यू जलपाई गुड़ी - नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रही।
फलस्वरूप रेक की कमी के कारण 24 अप्रैल 2019 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12524 नई दिल्ली - न्यू जलपाई गुड़ी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।