ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सङक दुर्घटना में ससुराल जा रही महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2019 10:23:25 PM
सङक दुर्घटना में ससुराल जा रही महिला की मौत

 छपरा। सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली हनुमान मंदिर के पास शनिबार एक 25 बर्षीय महिला की मौत मोटरसाइकिल से फिसल कर गिरने से रविवार को हो गयी। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता रामा महतो ने बताया कि उनकी एक मात्र पुत्री 25 बर्षीय मालती देवी उनके घर चहपुरा से अपने ससुराल गंडामन धर्मासती जा रही थी। उसको मोटरसाइकिल से उनका भतीजा लेकर जा रहा था। उसकी गोद में उसका डेढ़ बर्षीय पुत्र भी था। घर से 1 किलोमीटर दूर महुली महाबीर मन्दिर के पास हीं पहुचे थे, तभी मालती का संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल से फिसल कर गिर  गई, जिसके कारण नाजुक जगहों पर चोट लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 

 
घटना की सूचना पर उसके ससुराल वाले आये तथा उसके मृत शरीर को ले गए जहां उसका अन्तिम संस्कार किया गया।मायके में उसकी माता कुंती देवी तथा अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ है। हालांकि गोद का बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। मृतक के पिता रामा महतो ने बताया कि उसे आज जाने से मना किया गया था। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS