बिहार
भीषण अगलगी में एक दर्जन झोपङीनुमा घर जल कर राख
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2019 10:10:42 PM अग्निपीड़ितों की मदद में आगे आये युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष
छपरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा पंचायत के करिंगा मुसेहरी अति पिछड़ा बस्ती में भीषण अगलगी की घटना में रविवार को दोपहर के समय एक दर्जन झोपङीनूमा घर जलकर राख हो गया तथा एक दर्जन से अधिक लोगों के गेहूं का सैकङो बोझा भी जलकर राख हो गया।
अग्निपीड़ितों में राज किशोर महतो, पार्वती देवी,जितेंद्र महतो, देवेंद्र महतो, जैकी महतो विक्की महतो का घर शामिल है। इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों का सैकङो गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने अग्नि पीड़ितो के घर जाकर सांत्वना दिया और जिला प्रशासन से इन गरीब परिवारों को अविलंब सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि इन लोगों का जीवन यापन का सारा सामान जलकर राख हो गया है और इस भीषण गर्मी में भी खुले आकाश के नीचे रह रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर से भी लोगों का मदद किया।समाचार लिखे जाने तक पीङितो को सरकारी स्तर पर कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराया गया है।