बिहार
छपरा में SBI बैंक शाखा के लेखापाल की सड़क दुर्घटना में मौत
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2019 9:46:00 PMछपरा। सारण जिले के प्रखंड के चैनपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में पदस्थापित लेखापाल नंदकिशोर सिंह उर्फ एनके सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। जानकारी के अनुसार लेखापाल एनके सिंह छपरा स्थित अपने आवास से बाइक से भारतीय स्टेट बैंक शाखा जा रहे थे। इसी बीच एसएच- 90 पर मुसहरी पेट्रोल पंप के पास पीछे से एक ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर शाखा को बंद कर सभी बैंक कर्मी मृत लेखापाल एनके सिंह को देखने घटनास्थल पहुंचे। बैंकर्स यूनियन के वरिष्ठ नेता टीएन सिंह ने लेखापाल एनके सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बैंक कर्मी काफी मिलनसार सरल स्वभाव के के थे। पेट्रोल पंप के मालिक अशोक सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, मशरक पश्चिमी के सरपंच विनोद प्रसाद, मशरक खोला के व्यवसायी पवन कुमार समाजसेवी चन्द्रकेतु नारायण, चन्द्रमा सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।