ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सुगौली में दिनदहाड़े दो को गोली मारी, एक की मौत, दूसरा घायल, मोतिहारी रेफर
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2019 4:57:20 PM
सुगौली में दिनदहाड़े दो को गोली मारी, एक की मौत, दूसरा घायल, मोतिहारी रेफर

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।


सुागौली थाना की उत्तरी मनसिंघा पंचायत के बक्शा हाता गांव में ब्रह्मस्थान के समीप शनिवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों की गोली मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मछहां गांव निवासी हरिमोहन दास के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक कोटवा थाना क्षेत्र के फतेह टोला कररिया निवासी मुन्ना कुमार 40 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बाद थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरी जानकारी ली। मृतक हरिमोहन दास मुर्गी दाना व फोल्ट्री फार्म का व्यवसाय है। हरिमोहन दास अपने रिश्ते में साला मुन्ना कुमार दास के साथ व्यवसाय के रुपये वसूलकर लौट रहा था। 

पुरानी दुश्मनी में की गई हत्या-

पुलिस ने बताया कि  उनके बैग से एक लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए गए हैं। इससे जाहिर होता है कि ये हत्या पूर्व दुश्मनी के बदले के रूप में की गई है। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा का कहना है पटखौलिया निवासी अजय सिंह के पुत्र विशा सिंह की हत्या मछहां गांव में नृशंस हत्या कर दी गई थी। जिसमें हरिमोहन दास हत्या का अभियुक्त बना था। तब से वह फरार चल रहा था। उसके घर की कुर्की जब्ती भी हुई थी।



मिली जानकारी के अनुसार आज दिनदहाड़े सुगौली थाना की उत्तरी मनसिंघा पंचायत के बक्शा ब्रह्मस्थान के समीप शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों की गोली मार एक की हत्या कर दी। वहीं दूसरे युवक की गंभीर स्थिति में पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। जिसमें मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के मछहा गांव निवासी हरिमोहन दास के रूप में हुई है। वहीं घायल कोटवा थाना के कररिया गांव निवासी देवीलाल दास के पुत्र मुन्ना कुमार(40वर्ष) के रूप में हुई है।

घायल के के बैग से बरामद हुए रुपये-

 घायल मुन्ना कुमार के पास से पुलिस ने एक बैग बरामद किया है। जिसमे एक लाख दस हजार रुपये बरामद किया है। घायल मुन्ना मृत्तक हरिमोहन का साला बताया जाता है। ये दोनों बीआर05एक्स/3679 हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इनके पीछे से दो अपाची बाइक से जा रहे चार अज्ञात अपराधियों ने इन्हें घेरकर गोली मार दी और फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये इनदोनों का पॉल्ट्री फॉर्म का व्यवसाय है। जिनका सुगौली के किसी मुर्गी के व्यापारी के यहां रुपया बकाया था। जिसे लेने के लिए आये थे। घटना के बाबत थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना स्थल से पिस्टल का एक खोखा बरामद हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS