ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार में एनडीए ने किया 39 उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा के सामने होंगे रविशंकर प्रसाद
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2019 1:52:37 PM
बिहार में एनडीए ने किया 39 उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा के सामने होंगे रविशंकर प्रसाद

पटना। बिहार में एनडीए ने आज सुबह अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। तकनीकी वजहों से खगड़िया लोकसभा सीट को छोड़ सभी 39 सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भाजपा प्रदेश कार्यालय में अायोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने की।

 
संवाददाता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अारसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस व ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे।
 
बाल्मिकी नगर से जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो, पश्चिम चंपारण से भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से भाजपा के राधा मोहन सिंह, शिवहर से भाजपा की रमा देवी, सीतामढ़ी से जदयू के डॉ. बरुण कुमार, मधुबनी से भाजपा के अशोक कुमार यादव, झंझारपुर से जदयू के राम प्रीत मंडल, सुपौल से जदयू के दिलेश्वर कामत, अररिया से भाजपा के प्रदीप सिंह, किशनगंज से जदयू के महबूब अशरफ, कटिहार से जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी, पूर्णिया से जदयू के संतोष कुमार कुशवाहा, मधेपुरा से जदयू के दिनेश चंद्र यादव, दरभंगा से भाजपा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से भाजपा के अजय निषाद, वैशाली से लोजपा की वीणा देवी, गोपालगंज (एससी) से जदयू के आलोक कुमार सुमन, सीवान से जदयू के कविता सिंह, महाराजगंज से भाजपा के जर्नादन सिंह सिग्रिवाल, सारण से भाजापा राजीव प्रताप रूढ़ी, हाजीपुर से लोजपा के पशुपति कुमार पारस, उजरियारपुर से भाजपा के नित्यानंद राय, समस्तीपुर से लोजपा के रामचंद्र पासवान, बेगूसराय से भाजापा के गिरिराज सिंह, भागलपुर से जदयू के अजय कुमार मंडल, बांका से जदयू के गिरिधारी यादव, मुंगेर से जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, नालंदा से जदयू के कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से भाजपा के राम कृपाल यादव, आरा से भाजपा के राजकुमार सिंह, बक्सर से भाजपा के अश्वनी कुमार चौबे, सासाराम (एससी)से भाजपा के छेदी पासवान, काराकाट से जदयू के महाबली सिंह, जहानाबाद से जदयू के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, औरंगाबाद से भाजापा के सुशील कुमार सिंह, गया (एससी) से जदयू के विजय कुमार मांझी, नवादा से लोजपा के चंदन कुमार और जमुई (एससी) से लोजपा के चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे। 
 
खगड़िया लोक सभा सीट से नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। यह सीट लोजपा के खाते में गई है। बहुत जल्द ही लोजपा की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS