ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कन्हैया कुमार बेगूसराय लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2019 5:53:37 PM
कन्हैया कुमार बेगूसराय लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

पटना। जीएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का बतौर भाकपा उम्मीदवार बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना तय हो गया है। पार्टी की जिला इकाई ने उनकी उम्मीदवारी की संस्तुति भेज दी है। पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में उसका अनुमोदन कर शीर्ष नेतृत्व को मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।

 
पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कन्हैया का बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय है। उम्मीद है कि राज्य कार्यकारिणी मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक में उनके नाम को अनुमोदन कर देगी। 
 
इन सूत्रों का दावा है कि भाकपा का महागठबंधन से सीटों के तालमेल की वार्ता जारी है। लेकिन इतना तय है कि सीट शेयरिंग का मसला सुलझे या नहीं सुलझे, बेगूसराय से कन्हैया हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। बेगूसराय के अलावा पार्टी तीन अन्य सीटों मोतिहारी, खगड़िया और मधुबनी पर दावा कर रही है। भाकपा नेता डी राजा इन सीटों पर अपना दावा लालू प्रसाद से मिलकर जता चुके हैं। इन तीन सीटों पर फिलहाल महागठबंधन में अनिर्णय की स्थिति है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS