ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सर्द हवाओं से ठंड का प्रकोप, खिली धूप ने दिलाई राहत
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2019 1:02:30 PM
सर्द हवाओं से ठंड का प्रकोप, खिली धूप ने दिलाई राहत

पटना। राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह मौसम साफ रहा तथा सुबह से ही खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। 

 
पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, "अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शाम होने के बाद कोहरे का असर प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन चढ़ने तक बना रहेगा।" 
 
इस बीच ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड बनी रहेगी। गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 8.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS