ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
टैक्स नहीं चुकाने पर आरा रेलवे स्टेशन नीलाम हो सकता है, नगर निगम ने 15 दिन का वक्त दिया
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2019 3:29:54 PM
टैक्स नहीं चुकाने पर आरा रेलवे स्टेशन नीलाम हो सकता है, नगर निगम ने 15 दिन का वक्त दिया

आरा। आरा नगर निगम यहां के रेलवे स्टेशन को नीलाम कर सकता है। रेलवे ने 32 लाख रुपए से ज्यादा का सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। इसमें कहा गया कि अगर बकाया राशि को 15 दिन में नहीं चुकाया गया तो संपत्ति को नीलाम कर दिया जाएगा।

 
 नगर निगम के मुताबिक, आरा जंक्शन पर 32 लाख 35 हजार 173 रुपए बकाया है। निगम इसके भुगतान के लिए कई बार नोटिस भेज चुका है। रेलवे ने 1996 से सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। तब 53 हजार 193 रुपए का सर्विस देना था। रेलवे को नगर निगम अब तक 8 रिमाइंडर भेज चुका हैं। 
 
दानापुर रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार प्रसाद ने कहा कि जमीन, पानी, बाथरूम, सड़क तक रेलवे की है। ऐसे में नगर निगम टैक्स किस बात का ले रहा है? इस संबंध में हमें अभी तक नोटिस नहीं मिला है। नगर निगम ने मार्च 1978 में रेलवे पर सालाना  53193 रुपए का सर्विस टैक्स तय किया था। तब से रेलवे यही सर्विस चार्ज चुकाता रहा है। बीच-बीच में नगर निगम ने रेलवे का सर्विस चार्ज बढ़ाने की कवायद की, लेकिन रेलवे के विरोध के कारण सफल नहीं हो पाया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS