बिहार
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर राहुल गांधी को दी बधाई, प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2018 3:48:48 PMपटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है।
भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि 'जुमलेबाजी की पोल एक दिन खुल ही जाती है।' उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमेशा जनहित की ही जीत होती है। उल्लेखनीय है कि रालोसपा नेता उपेंन्द्र कुशवाहा केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर एनडीए से अलग हुए हैं।