बिहार
पटना हाईकोर्ट के वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2018 2:00:47 PMपटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधी लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। आज पटना हाईकोर्ट के वकील की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद में यह हत्या की गई है। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।
शहर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक में दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। अपराधियों ने हाईकोर्ट के वकील के कंधे पर गोली मारी। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक वकील जीतेंद्र कुमार के भाई ने मृतक की पत्नी और साले पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस हत्याकांड पर विपक्ष ने सरकार पर हमला किया है।
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं। दिनदहाड़े लोगों की हत्या हो रही है। सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के बजाए लालू परिवार को परेशान करने में लगी है।