बिहार
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांडः ब्रजेश की राजदार मधु कुमारी ने किया सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2018 12:51:35 PMमुजफ्फरपुर। बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु सीबीआई के सामने पेश हुई है। बालिका गृह कांड का खुलासा होने के बाद से मधु पुलिस की पकड़ से बाहर थी।
जानकारी के अनुसार, मधु मुजफ्फरपुर पहुंचकर अपने वकील के माध्यम से सीबीआई के सामने उपस्थित हुई। सीबीआई लंबे समय से मधु को पकड़ने के लिए कोशिश कर रही थी।
गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में लड़कियों के यौन शोषणा का मामला उजागर हुआ। बालिका गृह को चलाने वाले एनजीओ के संचालक ब्रजेश ठाकुर को इस कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
ब्रजेश ठाकुर इस समय पंजाब की पटियाला जेल में बंद है। ठाकुर को कुछ समय पहले भागलपुर की सेंट्रल जेल से पंजाब की पटियाला की जेल में शिफ्ट किया गया था।