ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
छठ महापर्व के दौरान लालू-राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा, नीतीश के घर दिख रही चहल-पहल
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2018 4:32:44 PM
छठ महापर्व के दौरान लालू-राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा, नीतीश के घर दिख रही चहल-पहल

पटना। बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर पर छठ पर्व के दौरान अलग ही चहल-पहल देखने को मिलती है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर धूमधाम के साथ छठ मनाया जाता है। इस वर्ष छठ पर्व पर सीएम नीतीश कुमार के आवास पर तो रौनक देखने को मिल रही है लेकिन लालू प्रसाद यादव के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 

परिवार की स्थितियों के चलते इस बार लालू परिवार छठ नहीं मना रहा है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स में भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे तेजप्रताय यादव ने शादी के पांच महीने बाद ही अपनी पत्नी से तालाक लेने की अर्जी पटना सिविल कोर्ट में डाल दी है। इसी बीच राजद नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेहत खराब होने के कारण इस बार लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने छठ नहीं करने का फैसला लिया है।
 
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर महापर्व छठ की धूम देखने को मिल रही है। इस वर्ष उनके साले अरुण कुमार की पत्नी रेणू देवी और भतीजियां झुन्नी कुमारी व रेखा देवी छठ व्रत कर रही हैं। इसके चलते उनके आवास पर मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है। सीएम नीतीश कुमार स्वयं तैयारियों में जुटे हुए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS