ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
दरभंगा में छेड़खानी पर हिंसक झड़प, पत्थरबाजी व आगजनी, 6 घायल, पूरा गांव बनी पुलिस छावनी
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2018 9:18:08 PM
दरभंगा में छेड़खानी पर हिंसक झड़प, पत्थरबाजी व आगजनी, 6 घायल, पूरा गांव बनी पुलिस छावनी

दुकान में लगी आग एवं पुलिस छाबनी में तब्दील गांव।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के बॉसडीह गांव में दो गुटों के बीच लड़की के छेड़खानी को लेकर जमकर मारपीट तोड़ फोड़, पत्थबाजी के आगजमी की गयी। एक को चाकू मार कर देने के बाद लोग हिंसा पर उतारु हो गये। इस दौरान कई दुकानों को क्षतिग्रस्त किया गया। दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसक झपड़ में आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं।
 
 
घटना की जानकारी मिलते हि जिले से सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता एवं सदर डीएसपी अनोज कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस बल पहंुच कर मामले को शांत किया। इस घटना में लगभग आधे दर्जन लोग घायल हो गये। इस संदर्भ में बताया जाता है कि एक 15 वर्षीय लड़की टयूशन पढ़ कर घर से लौट रही थी। तो रास्ते में ही मो लड्डू उर्फ लड्डन के पुत्र साविर नामक युवक के द्वारा छात्रा के साथ फब्तियां की गई। जिसकी सूचना लड़की ने अपने घरों में दी। जहां लड़की पक्ष की ओर से काफी आक्रोशित हो गये और लड़के को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पंचायत में एक गुट के युवक को चाकू मार किया गया घायल-

 इस घटना के बाद दोनों गुटों के बीच समझौता के लिए पंचायत बुलायी गयी। जहां पंचायत के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन हो गयी। जिसमें एक पक्ष के दो जोगेन्द्र राउत व नीतीश कुमार महतो को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिससे लोग काफी आक्रोशित हो गये। और दोनो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन हो गयी।

कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, दो में लगाई आग-

चाकूबाजी के बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष हिंसा पर उतारु हो गये और घटनास्थल  रण भूमि में तब्दील हो गया। दोनों आेर से ईंट और पत्थर चलने लगे। जिसमें उपद्रवियों के द्वारा चौक स्थिति आधे दर्जन दुकानों की भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान दो दुकानों में आग लगा दी।
 
घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में सदर एस डी ओ श्री गुप्ता, डी एस पी श्री कुमार, प्रभारी सी ओ विमल कुमार कर्ण, बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह, हायाघाट थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक, ए पी एम थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद, पतोर ओपी अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं दंगा नियंत्रण पहूच कर आक्रोषित लोगो को खदेड़ दिया। इस मामले को लेकर दोनो पक्षो की बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। हलांकि इस घटना के बाद पूरे गांव पुलिस छाबनी में तब्दील हो चुकी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS