ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अनिश्चितकाल हड़ताल पर खगड़िया सदर अस्पताल का स्टाफ, मरीजों का है बुरा हाल
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2018 1:36:15 PM
अनिश्चितकाल हड़ताल पर खगड़िया सदर अस्पताल का स्टाफ, मरीजों का है बुरा हाल

खगड़िया। खगड़िया जिला के सदर अस्पताल के सारे कर्मचारी महीनों से वेतन ना मिलने की वतह से अनिश्चितकाल हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान हड़ताली नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल का सारा काम ठप्प हो गया है।

 
 
एएनएम उर्मिला देवी ने बताया उनको 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से सब हड़ताल कर रहे हैं। उनके लिए काम करना मुश्किल हो गया है। हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से आने वाले मरीजों को हो रही है। हड़ताल की वजह से या तो उन्हें निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है या बिना इलाज के ही वापिस घरों को लौटना पड़ रहा है।
 
वहीं हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एेलान किया है कि जब तक उनकी सारी मांगे नहीं मान ली जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS