ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
जमुई: पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी ने दिया अंजाम
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2018 4:58:51 PM
जमुई: पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी ने दिया अंजाम

जमुई। बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र स्थित चांदवारी मैदान में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही में दहशत का माहौल हो गया है। हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान जमुई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन देवी के भाई 35 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है।
 
मृतक के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात मृतक व उसके दोस्त खेमस हैम्ब्रम के बीच किसी मामले को लेकर बहस हुई थी।  इस दौरान दोनों को समझाया गया और दोनों चले गए। उसके बाद  सूचना मिली कि झाझा स्थिति चांदवारी मैदान में किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। जब परिजन वहां पहुंचे तो मृतक की पहचान की गई। घटना की सूचना झाझा थाना को दी गयी। सूचना मिलते ही झाझा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।
 
लोगों के अनुसार मृतक की पत्नी और उसके दोस्त थॉमस हेम्ब्रम का अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी विजय को हो गई थी और इसे लेकर दोनों के बीच झड़प भी हुई थी। कहा जा रहा है विजय ने अपनी पत्नी को डांट-फटकार भी लगाई थी और गुस्से में घर के बाहर चला गया था। इसके मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या करवा दी। जांच के दौरान पुलिस ने नाले से आरोपी का खून से सना कपड़ा और हथियार भी बरामद कर लिया है।
 
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक के दोस्त आरोपी थॉमस हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान थॉमस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही हत्या करने को कही थी। उसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS